ब्रेकिंग न्यूज़भोपालमुख्य खबरे

भोपाल में ड्यूटी से लौटते ही थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने खाया जहर, हालत गंभीर

निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने ड्यूटी से लौटते ही घर में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की, निजी अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती।

भोपाल के निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने रविवार रात जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वे पारिवारिक तनाव से जूझ रहे थे। फिलहाल ICU में भर्ती हैं और हालत नाजुक बनी हुई है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने रविवार रात जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद उन्हें तुरंत परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में भर्ती हैं।

ड्यूटी से लौटकर खाया जहर

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी रूपेश दुबे रविवार रात अपनी ड्यूटी पूरी कर द्वारकानगर स्थित अपने घर लौटे थे। घर पहुंचते ही उन्होंने जहर खा लिया। जैसे ही तबीयत बिगड़ी, परिवार वालों ने देर किए बिना उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया।

पारिवारिक तनाव का बताया जा रहा कारण

पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि रूपेश दुबे पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहे थे। हालांकि, उन्होंने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। उनके परिजनों और पुलिस विभाग द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

डॉक्टरों की निगरानी में उपचार

निजी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। अस्पताल प्रशासन ने भी फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है। भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जानकारी ले रहे हैं और उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट ले रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button