सेंधवा

सेंधवा: एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज की वार्षिक साधारण सभा संपन्न, विकास कार्यों पर मुहर

सेंधवा। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज सेंधवा वेलफेयर सोसाइटी (रजिस्टर्ड) की वार्षिक साधारण सभा निजी होटल में आयोजित हुई। सभा में वर्ष 2024-25 का वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी वर्ष 2025-26 के विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

सभा की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेश बागरेचा ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष विजेंद्र गोयल, सचिव हरपाल सिंह छाबड़ा, सहसचिव मयूर गर्ग, संरक्षक गिरवरदयाल शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश तायल, आनंद मनोहर तायल, मुकेश जोधावत, नितेश गोयल, सचिन गोयल, बालू गोयल, शगुन गोयल, गोपाल गर्ग, बबलू शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभा में आगामी वर्ष में उद्योग क्षेत्र के विकास, औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं के निराकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और सदस्यों के हित में किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने क्षेत्रीय उद्योगों के हित में सरकार से सहयोग और सुविधाओं की मांग का भी प्रस्ताव पारित किया।

सभा के अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button