बड़वानीमुख्य खबरे

ठीकरी में दशोरा नागर समाज का महाकुंभ, समाज में एकजुटता और विकास को मिली नई दिशा

ठीकरी में हुई दशोरा नागर समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक, युवा और महिला शक्ति को संगठित करने का लिया संकल्प

ठीकरी। जितेंद्र गुप्ता।

ठीकरी में दशोरा नागर समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती, प्रांतीय से मंडल स्तर तक चुनाव कराने और युवाओं के लिए वेबसाइट बनाने जैसे कई अहम फैसले लिए गए। महिला मंडल ने बालिका मंडल की गठन की भी बात कही।

नगर के एक निजी गार्डन में दशोरा नागर समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन हाटकेश्वर भगवान की पूजा से हुआ। इस बैठक में समाज के विकास, संगठन की मजबूती और भावी रणनीतियों पर गहन विचार विमर्श हुआ।

बैठक में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष हुकुमचंद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता, मुख्य अतिथि एसएल गुप्ता, महिला प्रदेश अध्यक्ष शुलभा गुप्ता, युवा प्रांतीय अध्यक्ष अर्पण सराफ, प्रांतीय कार्यकारिणी, जिलाध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष, महामंत्री, महिला शक्ति सहित समाजजन उपस्थित रहे।

प्रांतीय, जिला व मंडल स्तर पर होंगे चुनाव

बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया कि समाज के प्रांतीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष का चयन अब चुनाव के माध्यम से होगा। वहीं महिला प्रदेशाध्यक्ष, युवा प्रदेशाध्यक्ष और युवा जिलाध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से किया जाएगा। संगठन से सभी समाजजनों को जोड़ने विशेष प्रयासों पर भी सहमति बनी।

सोशल मीडिया पर संयम और महिला मंडल की पहल

बैठक में सोशल मीडिया पर समाजजनों के बीच विवाद न हो, इसके लिए दिशानिर्देश तय किए गए। महिला मंडल ने बालिका मंडल की कार्यकारिणी गठित करने का प्रस्ताव रखा। बालिकाओं ने भी समाज की एकता और मजबूती पर बल देते हुए कहा कि जैसे पेड़ की पत्तियां मिलकर उसकी शोभा बढ़ाती हैं, वैसे ही समाज की एकजुटता ही उसकी सुंदरता है।

हुकुमचंद गुप्ता ने दिए धर्मशाला के लिए तीन लाख

पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष हुकुमचंद गुप्ता ने कहा कि समाज में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, सभी समान हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे राजनीति नहीं करते, बल्कि समाज के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने कुक्षी में समाज की धर्मशाला के लिए 3 लाख रुपये की व्यवस्था कराई है। कुक्षी मंडल ने उनका आभार जताया और बताया कि पावागढ़ जाने वाले समाजजनों के लिए कुक्षी धर्मशाला हमेशा खुली रहेगी।

युवाओं के लिए बनेगी वेबसाइट, 24 अगस्त को सम्मेलन

युवा प्रांतीय अध्यक्ष अर्पण सराफ ने जानकारी दी कि युवक-युवतियों के परिचय हेतु वेबसाइट बनाई जाएगी। बड़वानी युवा जिलाध्यक्ष विपिन सुगंधि ने बताया कि युवा सम्मेलन 24 अगस्त को राजपुर में प्रस्तावित है।

चुनाव में मतदान प्रक्रिया को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। कार्यक्रम का संचालन नवीन गुप्ता सर राजपुर ने किया। प्रांतीय महामंत्री कमल गुप्ता बंटू सर ने आभार व्यक्त किया।

समाज के प्रमुख जनों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में संरक्षक विजय जी दरबार, युवा जिलाध्यक्ष विपिन सुगंधि, जिला युवा महामंत्री राहुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राम गुप्ता, गौरव महाजन, दीपक गुप्ता, राजेश महाजन ओझर, जेपी गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


  1. दशोरा समाज में प्रांतीय, जिला और मंडल अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने का निर्णय।

  2. महिला मंडल की पहल पर बालिका मंडल की कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव।

  3. हुकुमचंद गुप्ता ने कुक्षी समाज की धर्मशाला के लिए 3 लाख रुपये का योगदान दिया।

  4. युवाओं के लिए परिचय हेतु वेबसाइट बनाई जाएगी, 24 अगस्त को राजपुर में युवा सम्मेलन।

  5. सोशल मीडिया पर संयम बनाए रखने और विवाद न करने के लिए दिशा तय।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button