मध्यप्रदेशखरगोनस्वास्थ्य-चिकित्सा
बड़वाह। पंचज अभियान के अंतर्गत किया पौधा रोपण…इस अभियान में 2000 पौधे लगाने का रखा लक्ष्य….

कपिल वर्मा बड़वाह। शुक्रवार को पंचज अभियान के अंतर्गत फॉरेस्ट रेंज के जूनापानी में 150 पौधों का रोपण किया गया।
यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय मंडलेश्वर के आदेश अनुसार एवं तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय सनावद के निर्देशानुसार किया गया।
जहां पर न्यायाधीश मो असलम दहलवी एवं योगेश चालीसा द्वारा फोरेस्ट कर्मचारीयों को निर्देश दिया की पौधों का उचित रख रखाव करे। साथ ही पौधों को नियमित रूप से पानी एवं खाद दे।
उचित देखभाल करे आगामी दिनों में भी पंचज अभियान के चलते 2000 पौधे रोपित किए जाएंगे।
इस दौरान अभियान में न्यायालय खंड पीठ सदस्य रविन्द्र अम्बिया, फोरेस्ट रेंजर रामचंद्र मंडलोई के साथ न्यायालय के अन्य स्टॉप मौजूद रहे।