.
सेंधवा

सेंधवा। गुरुकुल द रियल इंग्लिश मिडियम स्कूल में आत्मरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

.

सेंधवा। गुरुकुल द रियल इंग्लिश मिडियम स्कूल, सेंधवा द्वारा दिनांक 16 जुलाई 2025 को विद्यालय की छात्राओं एवं छात्रों हेतु एक दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट्स एकेडमी, इंडिया के संचालक एवं मुख्य प्रशिक्षक सेंसई सुमित चौधरी (ब्लैक बेल्ट 4 डेन) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाना था, जिससे वे किसी भी आपात स्थिति में स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बन सकें।

कार्यक्रम के दौरान सेंसई सुमित चौधरी द्वारा विद्यालय के 350 से अधिक छात्र-छात्राओं को बेसिक एक्सरसाइज, कराते पंच, किक्स, ब्लॉक्स एवं विशेष सेल्फ डिफेंस तकनीकों का सजीव प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया।

विद्यालय की प्रबंधन समिति महोदय श्री सुशील चोमुवाला जी, श्री गोपाल तायल जी, श्री गौरव तायल जी, श्री गोपाल गोयल जी ने कार्यक्रम की सराहना की, विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय श्री अर्पित जैन ने बालिकाओं एवं महिला स्टाफ को प्रेरित करते हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण को अत्यंत आवश्यक एवं समयानुकूल बताया। सभी शिक्षक शिक्षिका साथियो ने भी बहुत सहयोग करा।

उन्होंने कहा कि “आज के बदलते सामाजिक परिदृश्य में बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। यह प्रशिक्षण उनमें आत्मविश्वास एवं साहस का संचार करता है।”

बालिकाओं के अनुभव:

प्रशिक्षण में भाग लेने वाली बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए आत्मविश्वास के साथ कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए अत्यंत लाभकारी रहा –

*कृतिका बर्डे –* “अब हमें किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में डर नहीं लगता।”

*धनलक्ष्मी राठौर –* “आत्मरक्षा की तकनीकें आसान एवं प्रभावी हैं, जिन्हें हम किसी भी समय उपयोग कर सकते हैं।”

*तस्मिया खान* – “इस प्रशिक्षण ने मुझे मानसिक रूप से भी सशक्त बनाया है।”

*शिवन्या सोनी* – “अब हम स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं और दूसरों की मदद करने में भी सक्षम हैं।”

*आराध्या ढोले* – “मैं चाहती हूं कि हर विद्यालय में ऐसी कार्यशालाएं नियमित रूप से हों।”

उत्कृष्ट प्रतिभागियों का सम्मान:

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट्स एकेडमी इंडिया द्वारा चयनित पाँच उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं –
कृतिका बर्डे, धनलक्ष्मी राठौर, तस्मिया खान, शिवन्या सोनी एवं आराध्या ढोले को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

IMG 20250716 WA0083

प्रशिक्षक का वक्तव्य:

मुख्य प्रशिक्षक सेंसई सुमित चौधरी ने प्रशिक्षण उपरांत कहा –

“बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि समाज की आवश्यकता है। यह प्रशिक्षण उन्हें न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी दृढ़ बनाता है।”

 

कार्यशाला के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ तथा समस्त प्रबंधन का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सेंसई सुमित चौधरी एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इस प्रकार की उपयोगी कार्यशालाएं आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!