भोपालधारमुख्य खबरे

नशे में उड़ता धार पर अब चलेगा जिला पुलिस प्रशासन का डंडा नशे के खिलाफ चलाया जाएगा जन जागरूकता अभियान।

सोशल मीडिया के साथ स्कूल , कॉलेज ,शॉर्ट मूवी के माध्यम से दूर रहने के बताए जायेगे उपाय। सौदागरों की सूचना दें, पहचान रहेगी गोपनीय।

आशीष यादव धार
लगातार जिले में बढ़ रहे नशाखोरी को लेकर अब मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में नशीले पदार्थों के बढ़ते उपयोग और उसके दुष्परिणामों के प्रति समाज को जागरूक करने हेतु नशे से दूरी है जरूरी जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा वही इसके लिए जिले में योजना बनाकर कार्य किया जायेगा वही 15 जुलाई से 30 जुलाई तक किया जा रहा है। यह अभियान जिले में भी संचालित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना, नशे की तस्करी एवं अवैध व्यापार पर नियंत्रण, और समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। पुलिस विभाग इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, साथ ही अन्य विभागों, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ और शिक्षा संस्थानों का सहयोग भी लिया जा रहा है।
FB IMG 1752516343641
यह गतिविधियां होंगी संचालित:
अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां रेडियो एफएम रेडियो प्रसारण द्वारा जन संदेशों का प्रचार, सार्वजनिक स्थलों पर बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स का प्रदर्शन। प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार संचालित की जाएंगी। जिसे आम लोगो को जानकारी मिल सके और नशे का व्यापार करने वालो की जानकारी मिल सके।
FB IMG 1752516324499
विभिन्न संसाधनों के जरिए किया जाएगा जागरूक:
अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिनमें नुक्कड़ नाटक, बैनर, पोस्टर, पंपलेट वितरण, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रचार, वीडियो स्क्रीनिंग, सोशल मीडिया अभियान, सफाई वाहनों के माध्यम से संदेश प्रसारण, हेल्पलाइन और वेब पोर्टल प्रचार, ई-शपथ के लिए प्रोत्साहन, स्कूल-कॉलेजों में छात्रावास नशामुक्त समिति का गठन और छात्रों को हेल्थ लाइन ऐप्स एवं काउंसलिंग से जोड़ना शामिल रहेगा। समाज में संदेशों के जरिए जागरूकता। प्रचार-प्रसार कर फैलाई जाएगी
FB IMG 1752516286754
हेल्प लाईन से सम्पर्क करें:
हेल्पलाइन नंबर 1933, 14446 और पोर्टल https://ncbnanas.gov.in का प्रचार कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों, टेक्निकल कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में जागरूकता पोस्टर, वीडियो और शॉर्ट मूवीज़ भी प्रदर्शित की जाएंगी। जिसे नशा करने वाले व्यक्ति व बच्चो को दूर रखने में मदत कर सकेगा।
नशे के सौदागरों की सूचना दें:
यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थ जैसे गांजा, स्मैक या अन्य मादक पदार्थों की बिक्री, खरीद-फरोख्त या संग्रहण होते हुए दिखाई दे तो तुरंत धार पुलिस की नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 7049100785
पर सूचना दें। आपकी दी गई जानकारी पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और आपकी पहचान को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। समाज को नशा मुक्त बनाने में आपका यह योगदान बेहद महत्वपूर्ण हैं। जागरूक नागरिक बनें और नशा रोकथाम में पुलिस का साथ दें। नशे के सौदागरों की सूचना दें, आपकी पहचान रहेगी गोपनीय
पुलिस अधीक्षक ने की नागरिकों से अपील
धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि
इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें एवं नशे से मुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें। वही जिले अभियान चलाकर नशे के खिलाफ आम जनता व पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाएंगे वहीं 30 जुलाई तक अभियान चलाया जायेगा। जिलेभर में नशे से दूर रहे जन जागरूकता अभियान का आगाज करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!