इंदौर

अखंड धाम आश्रम पर गुरूपूजन के लिए लगी रही शिष्यों की कतारें 

अखंडधाम पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव में महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप का पाद पूजन  नगरीय प्रसाशन मंत्री ने किया

अखंडधाम पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव में महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप का पाद पूजन  नगरीय प्रसाशन मंत्री ने किया

अखंड धाम आश्रम पर गुरूपूजन के लिए लगी रही शिष्यों की कतारें

IMG 20250710 194044 IMG 20250710 193924 IMG 20250710 193725

इंदौर ।  बिजासन रोड स्थित प्राचीन अखंड धाम आश्रम पर गुरूपूर्णिमा महोत्सव में सुबह से आश्रम पर भक्तों का मेला जुटा रहा। महामंडलेस्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप के पाद पूजन में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन का क्रम भी पूरे समय चलता रहा। आश्रम परिवार के हरि अग्रवाल एवं भावेश दवे ने बताया कि

IMG 20250711 WA0001

महाआरती में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, समाजसेवी प्रेमचंद गोयल, विजय गोयल,  किशोर गोयल, सचिन सांखला सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर सदगुरू देवों को पुष्पांजलि समर्पित की।

पांच सौ से अधिक भक्तों ने दीक्षा प्राप्त की, वहीं 5 हजार से अधिक भक्तों  ने गुरू प्रसादी का भी पुण्य लाभ उठाया।  आश्रम के महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप का पूजन करने के लिए अनेक श्रद्धालु बाहर से भी आए। समाजसेवी विष्णु बिंदल, विजय गोयल, न्यायमूर्ति सत्येन्द्र जोशी आदि ने सभी भक्तों की अगवानी की। गुरू वंदना  स्वामी राजानंद महाराज ने प्रस्तुत की। अनेक भक्तों ने आश्रम के संस्थापक ब्रम्हलीन स्वामी अखंडानंद महाराज एवं चित्रकूट पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद महाराज, वेदांत केसरी स्वामी लक्ष्मणानंद महाराज एवं आश्रम के अन्य सदगुरूओं की आरती एवं पूजन में भाग लिया। सैकड़ों भक्त गुरूपूजन के लिए सुबह से कतार लगाए प्रतीक्षारत रहे। आश्रम के संत राजानंद एवं अन्य संत पूरे समय व्यवस्थाएं संभाले रहे।

अखंडधाम पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव में महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप के पाद पूजन करते हुए नगरीय प्रसाशन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महेश दलोत्रा, राजेश गर्ग, राजकुमार बंसल संजय गर्ग, शशि गर्ग, प्राची गर्ग एवं विनोद गोयल।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!