बड़वानीमुख्य खबरे
बड़वानी जिले में आज 140.2 मिमी वर्षा दर्ज, सबसे अधिक बारिश ठीकरी में

बड़वानी। रमन बोरखड़े। जिले में रविवार को अच्छी वर्षा दर्ज की गई, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हुई, वहीं कुछ स्थानों पर वर्षा अपेक्षाकृत कम रही। जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आज कुल 140.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
⛈️ प्रमुख वर्षा आंकड़े:
ठीकरी में सबसे अधिक 44.2 मिमी वर्षा हुई।
निवाली में 28.4 मिमी,
वरला में 16.2 मिमी,
अंजड़ में 14.3 मिमी,
सेंधवा में 12.3 मिमी,
पानसेमल में 9.6 मिमी,
चाचरिया पाटी में 8.0 मिमी,
बड़वानी में 5.0 मिमी,
पाटी में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
जबकि राजपुर क्षेत्र में आज कोई वर्षा नहीं हुई।