अरुंधति मंडल की टिफिन पार्टी गायत्री आश्रम में संपन्न, भजन-भोजन और सामूहिक गतिविधियों का आयोजन

सेंधवा। क्षेत्र में हुई अच्छी वर्षा के उपलक्ष्य में अरुंधति महिला मंडल द्वारा शनिवार को टिफिन पार्टी का आयोजन सालिटांडा स्थित गायत्री आश्रम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री माता के पूजन से हुई, जिसमें मंडल की सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से भाग लिया।
पूजन के पश्चात सभी ने गो माता को चारा खिलाकर सेवा भावना का परिचय दिया। इसके बाद भजन किए गए। जिसमें भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। साथ ही महिलाओं द्वारा विविध मनोरंजक खेलों और पारिवारिक भोज का आनंद भी लिया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, उपाध्यक्ष रेखा शर्मा, सचिव बबली शर्मा, सह सचिव कमला शर्मा, सह कोषाध्यक्ष अनुराधा शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य अंकिता शर्मा, ललिता शर्मा, वंदना भिंडा, मीरा, मोना, नमृता, विमला शर्मा, पूजा शर्मा, कमलेश शर्मा, पिंकी शर्मा, पूनम शर्मा, सीमा शर्मा, भारती शर्मा, उमा शर्मा, विनिता शर्मा, छाया शर्मा एवं संतोष शर्मा भी उपस्थित रहीं।
सदस्यों ने वर्षा ऋतु के आगमन पर इस आयोजन को सामाजिक सौहार्द और एकजुटता का प्रतीक बताया। कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।