ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमुख्य खबरे
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव, 114 डीएसपी अधिकारियों की नई तैनाती

भोपाल। प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए सोमवार देर रात राज्य पुलिस सेवा के 114 अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। गृह विभाग द्वारा जारी इस आदेश में कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है, जबकि कुछ को मुख्यालय, प्रशिक्षण संस्थानों या रिजर्व लाइन में पदस्थ किया गया है।
इस व्यापक फेरबदल को निकट भविष्य में प्रस्तावित पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनज़र प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तबादलों की सूची में कई जिलों के एसडीओपी बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को पहली बार जिम्मेदारी से जुड़े पदों पर नियुक्त किया गया है। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।