मालवा-निमाड़मुख्य खबरे

बुरहानपुर में जंगल बचाओ समिति की रैली, नक्सलवाद फैलने की जताई आशंका

बुरहानपुर। गणेश दुनगे। बुरहानपुर में जंगल बचाओ समिति द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली जिला स्तरीय समिति द्वारा निरस्त किए गए वन अधिकार दावों और वन अतिक्रमण करने वालों को जंगलों से हटाने की कार्रवाई के समर्थन में निकाली गई। साथ ही, माधुरी बेन के बुरहानपुर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई।

रैली नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर सिंधी बस्ती होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंची। वहां समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान को सौंपा।

जंगल बचाओ समिति का कहना है कि बाहरी लोग जंगलों में अवैध कटाई कर रहे हैं, जिससे जंगलों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो नेपानगर क्षेत्र में नक्सलवाद पनप सकता है और बुरहानपुर जिला अराजकता की ओर बढ़ सकता है।

समिति ने माधुरी बेन के जिले में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उनका आचरण और गतिविधियां इस क्षेत्र में अस्थिरता फैलाने वाली हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!