भोपालमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

BHOPA NEWS- “वसुधैव कुटुम्बकम्” का मंत्र, योग से होगा सार्थक: मुख्यमंत्री मोहन यादव

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में “योग संगम” कार्यक्रम में भाग लेकर योगाभ्यास किया। उन्होंने योग को शांति, संतोष और वैश्विक एकता का माध्यम बताते हुए जन-जन को योग अपनाने का आह्वान किया।

भोपाल; 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के अटल पथ स्थित “योग संगम” कार्यक्रम में भाग लेकर हजारों नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया। इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

योग: संतुलन, शांति और समरसता का साधन

मुख्यमंत्री ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योग केवल व्यायाम नहीं, यह एक सम्पूर्ण जीवन दर्शन है। योग से मन शांत होता है, जिससे संतोष उत्पन्न होता है, और संतोष से हम अहिंसा की ओर बढ़ते हैं। यही मार्ग हमें ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की अवधारणा की ओर ले जाता है।” उन्होंने कहा कि योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए ताकि शरीर और मन दोनों निरोग बने रहें।


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व को मिला ‘एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ का संदेश

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि “मोदी जी के प्रयासों से योग अब वैश्विक आंदोलन बन चुका है। उन्होंने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को ‘एक विश्व, एक स्वास्थ्य’ की दिशा में प्रेरित किया है। आज योग दुनिया को जोड़ने वाला माध्यम बन गया है।”


प्रदेशभर में हुआ योगाभ्यास, उमड़ा जनसैलाब

प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें जनप्रतिनिधियों के साथ हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि 21 जून का दिन विशेष खगोलीय महत्व रखता है और इसी दिन को योग दिवस के रूप में मनाना हमारी ऋषि परंपरा के ज्ञान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि “योग धर्म, भाषा और सीमाओं से परे, संपूर्ण मानवता के लिए है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!