खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। बड़वाह में तेंदुए ने गाय पर हमला कर किया घायल…बाइक सवार दंपति को देख जंगल में भागा…

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर वन क्षेत्र स्थित सिद्धवरकूट मार्ग पर एक तेंदुए ने गाय पर हमला करने का वीडियो समाने आया है। यह वीडियो शराब कंपनी के मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह ने बनाया है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है।

पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि वह कड़ियांकुंड से बड़वाह की ओर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक तेंदुएं ने सड़क पर गाय पर हमला किया हुआ है। उसने गाय को अपने दातों से दबोचा हुआ हैं।

कार चालक ने गाय को बचाने के लिए हॉर्न बजाया। लेकिन तेंदुआ वहां से नहीं हटा। वहीं सामने से आ रहा एक बाइक सवार पुरुष और महिला को आता देख तेंदुआ जंगल में भाग गया। पुष्पेंद्र ने बाइक सवारों को हॉर्न बजाकर रोकने की कोशिश की। वे डरे हुए थे कि तेंदुआ उन पर हमला न कर दे।

तेंदुए के हमले के बाद गाय उठ खड़ी हुई। उसके शरीर पर तेंदुए के पंजों और दांतों के निशान थे। पुष्पेंद्र कुछ देर गाय के पास रुके और थोड़ी दूर तक उसे छोड़कर चले गए।

रेंजर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने लोगों को चेतावनी दी है कि शिकार करते तेंदुए के पास न जाएं। वह उन पर भी हमला कर सकता है। वहीं उस क्षेत्र में टीम भेजी जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!