पचमढ़ी में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का समापन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की शिरकत

नर्मदापुरम। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पचमढ़ी में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षा मंत्री की यह यात्रा प्रदेश में विकास की रफ्तार को नई दिशा देगी।
पचमढ़ी में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का समापन
मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल पचमढ़ी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविर का आज अंतिम दिन है। यह शिविर 14 जून से होटल ग्लेन व्यू में आयोजित किया गया था। समापन सत्र को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।
इस शिविर के पहले दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने विचार रखे। दूसरे दिन सत्रों को केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पचमढ़ी जैसे ऐतिहासिक और नैसर्गिक स्थल पर इस प्रकार का आयोजन भाजपा के वैचारिक मंथन और रणनीतिक दिशा तय करने में सहायक होगा