कांग्रेस से लक्ष्मण सिंह का निष्कासन, दिग्विजय सिंह बोले- “भाई थे, हैं और रहेंगे”
मप्र के ग्वालियर में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन में शनिवार को राज्यसभा सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने कई समसामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।
जब पत्रकारों ने कांग्रेस से उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के निष्कासन को लेकर सवाल किया, तो दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट कियाकृ“लक्ष्मण सिंह हमारे छोटे भाई थे, हैं और रहेंगे। वे पार्टी के वरिष्ठ सदस्य रहे हैं। उन्होंने जो बयान दिए, उनके पीछे की मंशा क्या थी और उन्होंने पार्टी को क्या जवाब दिया है, यह हमें ज्ञात नहीं है।”
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने लक्ष्मण सिंह को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के अनुसार, यह निर्णय अनुशासन समिति की सिफारिश के बाद लिया गया।
अहमदाबाद विमान हादसे को बताया दुखद, निष्पक्ष जांच की मांग की
अहमदाबाद में हाल ही में हुई विमान दुर्घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहाकृ“यह अत्यंत दुखद और संवेदनशील घटना है। इसकी विस्तृत और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि इसके कारणों का पता चल सके और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।”