इंदौरदेश-विदेश

प्रधानमंत्री  ने राजनीति से भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं

मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित होगा

प्रधानमंत्री  ने राजनीति से भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं

मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित होगा

मोदी  का नेतृत्व भारत को हर क्षेत्र में वैश्विक रूप से पहचान और सम्मान दिला रहा है-  दुष्यंत गौतम

– प्रधानमंत्री जी ने दुनिया का विश्वास जीतने का कार्य किया है

– मोदी जी ने राजनीति में नई संस्कृति विकसित की है

नरेन्द्र मोदी  आत्मनिर्भर व विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर रहे हैं-  विष्णुदत्त शर्मा

– वर्ष 2014 से पहले बैंकों का एनपीए 42 प्रतिशत था, आज सिर्फ 2.6 प्रतिशत रह गया है

– पहले 90 प्रतिशत रक्षा सामान आयात करते थे, आज 70 प्रतिशत रक्षा उपकरण देश में बना रहे हैं- कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर, । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री  दुष्यंत गौतम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश शासन के मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृतकाल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पर आयोजित प्रोफेशनल मीट को संबोधित किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री  दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित होगा। प्रधानमंत्री  ने देश की राजनीति से भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त करने का कार्य कर रहे हैं। मोदी  का नेतृत्व भारत को हर क्षेत्र में वैश्विक रूप से पहचान और सम्मान दिला रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने दुनिया का विश्वास जीतने का कार्य किया और राजनीति में नई संस्कृति विकसित की है। वे आत्मनिर्भर व विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर रहे हैं।

प्रदेश शासन के मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अर्थव्यवस्था को गति देने का कार्य किया। वर्ष 2014 से पहले बैंकों का एनपीए 42 प्रतिशत था, आज सिर्फ 2.6 प्रतिशत रह गया है। वर्ष 2014 से पहले 90 प्रतिशत रक्षा उपकरण आयात करते थे, आज 70 प्रतिशत रक्षा उपकरण देश में बना रहे हैं।

*गौरवशाली और वैभवशाली भारत बनाने के लिए मोदी जी को और मजबूत बनाएं- दुष्यंत गौतम*

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री  दुष्यंत गौतम ने कहा कि आजादी के बाद वर्षों तक देश में शासन करने वाली पार्टी की नीतियों और कार्यों से जम्मू-कश्मीर से करीब पांच लाख हिंदू पलायन कर गए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों में राष्ट्रवाद की भावना जागृत की, सेनाओं को सशक्त किया, इसका परिणाम यह है कि अलगाववादी बातें करने वाले लोग भी आज तिरंगे के नीचे खड़े होकर वंदे मातरम् का गायन करने लगे हैं। पहले भारतीय राजनीति में भ्रष्टाचार और परिवारवाद चरम पर था। प्रधानमंत्री जी ने राजनीति से भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त कर रहे हैं। पहले दुनिया के लोग भारत को कमजोर और गरीब देश के रूप में देखते थे। आज विश्व भर के देशों का भारत के प्रति नजरिया बदला और लोग भारत को सम्मानजनक देश के रूप में देखने लगे हैं। प्रधानमंत्री जी ने देश की सेनाओं को खुली छूट दी, सेनाओं को सशक्त किया। देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ वर्ष 2047 तक देश को विकसित और विश्वगुरू बनाने की दिशा में तेजी से आगे ले जा रहे हैं। पहले देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग बहुत सक्रिय था। अलगाववाद, नक्सलवाद और आतंकवाद की गतिविधियां होती रहती थी, लेकिन प्रधानमंत्री जी के कार्यों और नीतियों से नक्सलवाद और आतंकवाद को लगभग समाप्त कर दिया है। यह नए भारत की ताकत है कि प्रधानमंत्री जी 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेते हैं तो दुनिया के 145 देश  मोदी जी पीछे खड़े होकर योग करते है। कांग्रेस कहती थी कि राम काल्पनिक हैं, उनके अस्तित्व को नकारती थी। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष चला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी, इसके बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर तैयार हो गया है और रामलला अयोध्या में विराजमान हैं।  मोदी  ने देश की जनता में आशा जगाई और उसी का परिणाम है कि भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आमजन में 2047 तक विकसित भारत बनने की उम्मीद जगी है।

*प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार और परिवारवाद मुक्त भारत बन रहे है – विष्णुदत्त शर्मा*

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  देश की राजनीति से भ्रष्टाचार और परिवारवाद को समाप्त करने के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत की राजनीति को भ्रष्टाचार और परिवारवाद मुक्त बना रहे हैं। 2014 से पहले जब नेता शब्द आता था तो लोग उसका संबंध नेताजी सुभाषचंद्र बोस से करते थे या फिर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के लिए करते थे। 2014 में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने जब देश की बागडोर संभाली और सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के कार्यों के साथ देश को हर क्षेत्र में आगे ले जाने का कार्य किया, और दुनिया का विश्वास जीतने का काम किया। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए आप सभी लोगों जैसे प्रोफेशनल्स को अपने कार्यों के साथ देश व समाज के लिए आगे आना होगा, तभी यह संकल्प पूरा होगा। प्रोफेशनल्स को सक्रिय राजनीति में लाकर देश व समाज की सेवा के कार्य कैसे किए जाते हैं, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण इंदौर है। इंदौर महापौर  पुष्यमित्र भार्गव एक युवा प्रोफेशनल्स ही थे, जो समाज की सेवा के लिए सक्रिय राजनीति में आए हैं। इसी तरह आप में से कोई भी प्रोफेशनल्स आने वाले दिनों में किसी भी भूमिका में आ सकता है। प्रधानमंत्री  किस प्रकार से देश को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं, यह केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों से स्पष्ट रूप से पता चलता है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत अब नया भारत बनकर तेजी से उभरा है। अब पाकिस्तान के अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियान सफलतम पूरे कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री जी की नीतियों से इंदौर, मध्यप्रदेश और देश मुस्कुरा रहा है-  कैलाश विजयवर्गीय

प्रदेश शासन के मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में इंदौर मुस्कुरा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी प्रधानमंत्री  की एक नीति से इंदौर को करीब दो हजार छह सौ करोड़ से अधिक मिले हैं। सभी योजनाओं को जोड़ लिया जाए तो प्रधानमंत्री  की नीतियों से इंदौर को पांच हजार करोड़ रूपए मिले हैं। यह पैसा इंदौर में ही खर्च हुआ, इंदौर की अर्थव्यवस्था को गति दी। इसी पैसे से आज इंदौर मुस्कुरा रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री  की नीतियों से मध्यप्रदेश और देश भी विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और मुस्कुरा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने देश की अर्थव्यवस्था को किस प्रकार से गति दी है, उसको इस तरह से समझते हैं। वर्ष 2014 से पहले देश के बैंकों का कुल एनपीए 42 प्रतिशत था। 2014 के बाद मोदी  ने देश की अर्थव्यवस्था को इस तरह से आगे बढ़ाया कि आज बैंकों का एनपीए सिर्फ 2.6 प्रतिशत ही रह गया है। कोरोना काल के बाद विश्व के लगभग सभी बड़े देशों की अर्थव्यवस्था गिरी है, लेकिन मोदी जी की नीतियों के कारण हमारे देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती चली गई। आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।

मंच संचालन  हरप्रीत सिंह बख्शी ने किया एवं आभार  दीप्ति हाडा ने माना।

प्रदेश शासन के मंत्री  तुलसीराम सिलावट, वरिष्ठ नेता  कृष्णमुरारी मोघे, प्रदेश उपाध्यक्ष  जीतू जिराती, संभाग प्रभारी  राघवेंद्र गौतम, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, सांसद  शंकर लालवानी, महापौर  पुष्यमित्र भार्गव, नगर अध्यक्ष  सुमित मिश्रा, विधायक  महेंद्र हार्डिया,  रमेश मेंदोला, श्रीमति मालिनी गौड़,  गोलू शुक्ला,  जयपाल सिंह चावड़ा,  श्रवण सिंह चावड़ा,  बाबूसिंह रघुवंशी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  दीपक जैन टीनू,  हरिनारायण यादव,  मुन्नालाल यादव,  सूरज कैरो, श्रीमती अंजू माखीजा,  घनश्याम शेर,  सुधीर कोल्हे,  अक्षय कांति बम मंचासीन रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!