मध्यप्रदेशमुख्य खबरे

‘सुनवाई नहीं हो रही’, बोलीं पूर्व विधायक की पत्नी और खुद पर डाल लिया केरोसिन

कटनी (बड़वारा) – जिले के बड़वारा तहसील कार्यालय में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब पूर्व कांग्रेस विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने जमीन विवाद से परेशान होकर खुद पर केरोसिन डाल आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्मचारियों और फरियादियों ने समय रहते उन्हें रोक लिया। रंजीता का कहना है कि वह पिछले छह महीनों से बेदखली की कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर 2021 को उन्होंने बिलायत कला गांव में जहान सिंह से 0.39 हेक्टेयर में 1176 वर्गफीट जमीन खरीदी थी। लेकिन जमीन पर वर्तमान में अनुरोध तिवारी का कब्जा है, जो वर्ष 1995 से उस पर काबिज हैं।

रंजीता ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह द्वारा लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई हैं। इसी के चलते उन्होंने नायब तहसील कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास किया।

उधर, तहसीलदार अनुराधा सिंह ने रंजीता सिंह के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मामला राजस्व न्यायालय में दर्ज है और न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही चल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चूंकि विवाद में वर्तमान काबिज पक्ष 1995 से भूमि पर है और आवेदिका का नाम 2021 में दर्ज हुआ, इसलिए मामला जटिल है। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र तहसील परिसर की निगरानी बढ़ा दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!