सेंधवा

सेंधवा। विश्व पर्यावरण दिवस पर सेंधवा में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने किया फलदार पौधों का रोपण

सेंधवा। रमन बोरखड़े। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति, सेंधवा द्वारा ग्राम जामली स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। यह आयोजन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति सेंधवा की अध्यक्ष प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश दीपिका मालवीय, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आदेश कुमार मालवीय, अभिभाषक संघ सेंधवा के सदस्य, न्यायालयीन कर्मचारी, वन विभाग के अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ ने सहभागिता की।

न्यायाधीशों ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना है और आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा देनी है, तो अधिक से अधिक पौधे लगाना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

8bcf18c5 f176 4cd4 8b26 2cd6197a49fc

कार्यक्रम में एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार, उमेश धाकड़, सौम्य सिंह पुनिया, वन विभाग के रेंजर मोहन मंडलोई, वनरक्षक कृष्ण पाल सिंह झाला, अभिभाषक प्रिंस शर्मा, न्यायालय नाजिर राधेश्याम गुप्ता, प्रमोद सोनी, गोमतीलाल सेनानी, नेव सिंह सोलंकी, मुकेश शिंदे, श्यामलाल सोलंकी, और आप सिंह जाधव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!