सेंधवा; विहिप विभाग बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, राजेश शर्मा बने सेंधवा नगर अध्यक्ष

सेंधवा; विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की दो दिवसीय विभागीय बैठक खरगोन स्थित इस्कॉन मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान सेंधवा नगर के लिए राजेश शर्मा (लक्या) को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विहिप के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष गिरवर दयाल शर्मा के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति की गई है। शर्मा की नियुक्ति पर विभाग सह मंत्री डॉ. ललित तंवर, बड़वानी जिला संगठन मंत्री मयंक बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
संगठनात्मक सशक्तिकरण पर हुआ फोकस
बैठक में प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, विभाग संगठन मंत्री अतिशय जोशी, विभाग मंत्री मनोज वर्मा, सेंधवा जिले के पालक जितेंद्र राठौड़, विभाग और जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संगठन के आगामी अभियानों और स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।