धार

लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के मालवा अंचल की बैठक धार मे सम्पन्न हुई 

अंचल कार्यकारिणी का हुआ पूनर्गठन

*लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश के मालवा अंचल की बैठक धार मे सम्पन्न हुई एवं अंचल कार्यकारिणी का हुआ पूनर्गठन*

धार – लघु उद्योग भारती मालवा अंचल की महत्वपूर्ण बैठक धार में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश प्रभारी  ताराचंद गोयल  प्रदेश अध्यक्ष  राजेश मिश्रा, प्रदेश महामंत्री  अरुण सोनी, तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष  अरविंद मनोहर काले सहित मालवा अंचल के 16 जिलों से पधारे 150 से अधिक उद्यमियों ने सहभागिता की।

बैठक के विभिन्न सत्रों में संगठन कार्य का विस्तार, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना, युवा उद्यमियों को जोड़ना, तथा अधिक से अधिक लघु उद्योगों को संगठन से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, संगठन से जुड़ने से मिलने वाले लाभों को भी विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया।

बैठक के अंतिम सत्र में मालवा अंचल का पुनर्गठन करते हुए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा द्वारा की गई.

नवगठित पदाधिकारियों की जानकारी एवं सूची निम्नलिखित है *अध्यक्ष* –  राजेंद्र दुबे (पीथमपुर)   *महामंत्री* – श्रीमती सीमा मिश्रा (धामनोद) *उपाध्यक्ष* –  राजेश देशमुख (सुसनेर)   *उपाध्यक्ष* –  कन्हैयालाल खत्री (इंदौर)   *संयुक्त सचिव* –  संजय व्यास (रतलाम)  *संयुक्त सचिव* –  धनेंद्र पुरोहित (बुरहानपुर)  सह-सचिव* – मनोज तिवारी (इंदौर)  सह-सचिव* – सुभाष मंडलोई (शाजापुर) *सह-सचिव* –  प्रतीक गुप्ता (देवास)मीडिया प्रभारी*  विकास गुप्ता (इंदौर).अंचल महिला कार्य प्रभारी*श्रीमती तृप्ति वैध उज्जैन ,कार्यकारिणी सदस्यगण*:.श्रीमती मीना काले (इंदौर), बृजेश शिवहरे (उज्जैन)   ,विट्ठल गर्ग (धार)  गौरव चौहान (नीमच)।

एक्थक साथ सोलर एवं बैंकिंग विषयों पर कार्यशाला रखी गई एवं उद्यमी सम्मेलन के साथ बैठक का समापन किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!