खरगोनमध्यप्रदेशमनोरंजनमुख्य खबरे

सनावद। दुबई थीम पर आयोजित हुआ सनावद मैला…मैले का लुफ्त उठा रहे नगर के साथ ग्रामवासी…

राहुल सोनी सनावद। शहर के सूत मिल मैदान में आयोजित सनावद मेला किया था। जहां आकर्षक विद्युत साजसज्जा के साथ शहर में पहली बार दुबई थीम पर आयोजित मेले के साथ बच्चों व बड़ों के लिए आकर्षक झूले, व्यंजनों, कटलरी, घरेलू सामान, कास्मेटिक सहित अन्य दुकाने सजी हुई है।

जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्र के लोग जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया शहर में इस तरह का यह पहला प्रयास हैं। जिसमें दुबई थीम आधारित मेले में लोग परिवार के साथ आनंद ले रहे हैं। साथ ही खरीदारी के साथ मनोरंजन का भी आनंद ले पा रहे हैं।

यहां एक ही छत के नीचे हर तरह के उत्पाद मिलेंगे वहीं फूड जोन में अनेक तरह के व्यंजनों का लुत्फ भी उठा रहे हैं। जिसमें आकर्षक झूले के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था हैं।

बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए खास कोलंबस, ब्रेक डांस, डाली झूला, ट्रेन, रॉकेट झूला, मिक्की माउंस सहित अन्य अन्य झूलो का आनंद लिया जा सकता है। शाम को इस मेले की आकर्षक विद्युत सज्जा देखने लायक होती है। जिसमें दुबई की प्रसिद्ध इमारत बुर्ज खलीफा, एल्फिन टॉवर सहित अन्य आकर्षक इमारतों के साथ लोग सेल्फी व फोटो खिंचाने के लिए लोगों की होड देखी जा सकती हैं।

समिति के सदस्यों ने बताया शहर के युवाओं का यह प्रयास रंग ला रहा हैं। जिसमें कई लोगों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने के साथ ही लोगों के लिए मनोरंजन भी हो रहा हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!