इंदौर

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण के प्रति जनजागृति हेतु इंदौर पुलिस द्वारा किया गया, जनजागरूकता वाहन रैली व विशेष कार्यशाला का आयोजन।

*लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण के प्रति जनजागृति हेतु इंदौर पुलिस द्वारा किया गया, जनजागरूकता वाहन रैली व विशेष कार्यशाला का आयोजन।

इंदौर । लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में, मध्यप्रदेष में जनकल्याणी पर्व मनाया जा रहा है, इसी तारतम्य मे पुलिस मुखयालय के निर्देशों के अनुक्रम में,महिला एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम व उनकी सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूकता को दृष्टिगत रखते हुए, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आज दिनांक 30 मई 2025 को एक विशेष कार्यशाला व जनजागरूकता बाईक रैली का आयोजन किया गया।

महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी तथा उनमें सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर एक विषेष कार्यशाला का आयोजन पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह मुख्य आतिथ्य में किया गया, जिसमें अति. पुलिस आयुक्त (का./व्य.) इंदौर श्री अमित सिंह, अति. पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त मुुख्यालय श्री प्रकाश परिहार, पुलिस अधीक्षक इंदौर ग्रामीण श्रीमती हितिका वासल, अति. पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती सीमा अलावा, अति. पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती संध्या राय, अति. पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, विशेष लोक अभियोजन अधिकारी सुश्री प्रिति अग्रवाल व अन्य पुलिस अधिकारियों सहित, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण, संस्था आस से जुड़ी बालिकाएं, पुलिस के सृजन कार्यक्रम से जुड़ी बालिकाएं एवं इंदौर पुलिस की महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित हुए।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर पर आधारित एक डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन करके किया गया।

कार्यशाला में एडिशनल कमिश्नर श्री अमित सिंह व श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारियों ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के आदर्श जीवन व उनके शासनकाल की महत्वपूर्ण बातें बताते हुए, वहां उपस्थित सभी बालिकाओं को महिलाओं के अधिकारों व प्रावधानों से परिचय करवाते हुए निडर व सषक्त बन अपने लक्ष्यों की प्राप्ती हेतु अग्रसर रहने के लिये प्रेरित किया और किसी भी अपराध व गलत बात को सहन नही कर अपने परिजन व पुलिस को बताने के बारें में बताया गया।

पुलिस कमिश्नर इंदौर  संतोष कुमार सिंह ने सभी से कहा कि, “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर नारी सशक्तिकरण की सजीव प्रतिमूर्ति थीं। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आप सबको भी सशक्त समाज के निर्माण में महती भूमिका निभानी है, उन्होनें बालिकाओं को निर्भिक व निडर होकर पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया वहीं महिला पुलिस कर्मियों को कहा कि, आप समाज में सशक्त नारी के रूप मेें आदर्श प्रस्तुत कर, अपने आसपास सभी को जागरूक करें। साथ ही उन्होंने इंदौर पुलिस द्वारा इस दिशा में चलाये जा रहे सृजन कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिला अपराधों व उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु बनाएं गए पम्पलेट्स का अनावरण भी किया गया, जिन्हें विभिन्न सार्वजनिक स्थानों व कार्यक्रमों में महिलाओं को वितरित कर, उन्हें जागरूक किया जाएगा।

महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा और जागरूकता की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की एक वाहन रैली भी आयोजित की गई, जिसे पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी देकर रवाना किया गया।

रैली पुलिस आयुक्त कार्यालय पलासिया से प्रारंभ होकर रीगल चौराहा, कृष्णापुरा क्षत्रियों से राजवाड़ा से एमजी रोड़, 56 दुकान आदि मार्गो से होते हुए पु़नः पुलिस आयुक्त कार्यालय पलासिया पर समाप्त हुई। रैली के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी पोस्टर्स एवं पम्पलेट्स के माध्यम से दी गई। रैली के माध्यम से सभी को सशक्त नारी सशक्त समाज का संदेश भी दिया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!