बड़वानी ; विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का हुआ शुभारंभ

बड़वानी ; भारत सरकार द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन खरीफ पूर्व 29 मई से 12 जून तक किया जाना है। इसी तारतम्यत में जिले में गुरूवार को ग्राम पंचायत सजवानी में श्री प्रेमसिंह पटेल पूर्व केबिनेट मंत्री, जनपद सदस्य एवं सरपंच एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र बजट्टा खुर्द में शुभारंभ किया गया। इस दौरान कृषि संबंद्ध उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्य्ास्य, राष्ट्रीय कीट निगरानी प्रणाली एवं कृषि उद्यमी, प्रगतिशील कृषक, एफपीओ एवं स्व सहायता समूह के सदस्य एवं अधिकारीयों द्वारा उपस्थित किसानों को कृषि संबंधित तकनीकी जानकारी से अवगत कराया गया। जिले में तकनीकी जानकारी हेतु 3 दलों का गठन किया गया, जिसमें प्रत्येक दल द्वारा प्रतिदिन 3-3 पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारीयों द्वारा किसानों को कृषि संबंधित तकनीकी जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।