बंगाली चौराहा पर जिम्मेदार नागरिकों ने यातायात जागरूकता व संचालन में दिया सहयोग
लोगों से हमेशा नियमों के पालन की अपील

इंदौर शहर में सुगम, सुरक्षित एवं सुखद यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
सहायक पुलिस आयुक्त मनोज कुमार खत्री के नेतृत्व में बंगली चौराहे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल के सदस्यों ने “ट्रैफिक मित्र” बनकर यातायात प्रबंधन में सक्रिय सहभागिता की। मंडल के सदस्यों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सलाह दी और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने नागरिकों से शराब पीकर वाहन न चलाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने, रेड लाइट पर स्टॉप लाइन के पीछे वाहन रोकने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने तथा पैदल यात्रियों का सम्मान करने की अपील की
मंडल के सदस्यों ने न सिर्फ यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया बल्कि यातायात संचालन में भी पुलिस टीम का भरपूर सहयोग किया। इस पहल से यह संदेश गया कि समाज के हर वर्ग को यातायात व्यवस्था में भागीदारी निभानी चाहिए जिससे एक अनुशासित, सुरक्षित और सुविधाजनक यातायात व्यवस्था मिल सके। ट्रैफिक मित्र की यह सराहनीय पहल आने वाले समय में अन्य सामाजिक संगठनों को भी प्रेरित करेगी।
मंडल के प्रणव मंडल ,राजेश उदावत ,राजीव जैन ,दीपेश पालविया जैन राजेश्वरी शर्मा दुर्गेश जलोदिया ,कैलाश जोशी ,संजय ठाकुरसंदीप रावत ,राजकुमार जैन ,राजीव डाबी,अश्विन चौधरी श्याम शिंदे ने यातायात संचालन और जागरूकता ने अहम भूमिका निभाई।