
कपिल वर्मा बड़वाह। सोमवार को नर्मदा नदी ने एक अज्ञात युवक का शव मिला हैं। शव करीब 5 से 6 दिन पुराना बताया जा रहा हैं।
वहीं शव ओंकारेश्वर की ओर से बहता हुआ आ रहा था। जिसे स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव के शरीर पर बनियान पहना हैं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
एसआई डोंगर सिंह सुलिया ने बताया कि शव करीब 5 दिन पुराना हैं। जो ओंकारेश्वर की ओर से बहता हुआ आ रहा था। जिसे स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया।
जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई।



