बड़वानी। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य संगोष्ठी का आयोजन

बड़वानी। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन बड़वानी की मिडिल स्कूल प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर लोकमाता के त्याग, सेवा, सुशासन और लोककल्याण के अद्वितीय आदर्शों को मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वक्तव्यों के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि जिला अध्यक्ष अजय यादव के दिशा निर्देशन में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलन और लोकमाता अहिल्या बाई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद सुभाष पटेल, विक्रम चौहान, जिला महामंत्री जितेंद्र निकुम, मण्डल अध्यक्ष शुभम पांडे ने लोकमाता के जीवन चरित्र, उनके प्रशासनिक निर्णयों और समाजहित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जिला संयोजक विकास यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला बड़वानी द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वी जयंती के अवसर पर जिले भर में विविध प्रकार के आयोजन सम्पन्न किये जा रहे है।
इस हेतु आयोजित कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुत नाट्य, और प्रसंगों के माध्यम से लोकमाता के व्यक्तित्व और कर्तृत्व की अद्भुत गाथा को दर्शाया गया, जिसमें उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अमृत लाल अग्रवाल, अजय कानूनगो, राजेन्द्र शर्मा, निर्मला मायरिया, दीपक जैमन, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र चौहान, संचालक हेमंत अग्रवाल एवं समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुभाष पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वी जयंती के अवसर पर 21 अप्रैल से जिले भर में विविध प्रकार के आयोजन सम्पन्न किये जा रहे है इसी के चलते यह आयोजन किया गया आगे उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल के दौरान निमाड सहित देश मे किस प्रकार का शासन किया था एवं मुगलों द्वारा तोड़े गए सभी ज्योतिर्लिंगों का निर्माण करवा कर सनातन धर्म की रक्षा का बीड़ा उठाया था इसे एलईडी के माध्यम दिखाकर आज की युवा पीढ़ी को दिखाया गया तथा लोकमाता देवी अहिल्याबाई एक अनुशासन व न्यायप्रिय तथा महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है, जिन्होंने देश हित मे अनेक कार्य किये। आमजन लोकमाता देवी अहिल्याबाई के बारे में जाने व समझे इसी उद्देश्य को लेकर यह आयोजन किया गया तथा इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी सतत जारी रहेंगे।