खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। मन की बात 122 वा एपिसोड: मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर एक सैन्य मिशन नहीं, बदलते भारत की तस्वीर है

कपिल वर्मा बड़वाह। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो शो ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के तहत देश को संबोधित किया।

एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आज सारा देश आतंकवाद के विरुद्ध एक जुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, और संकल्प बद्ध हैं। आगे मोदी ने कहा की ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक अभियान नहीं है यह सारे विश्व के सामने एक बदलते भारत और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर हैं।

देश का हर नागरिक देश के कोने-कोने में शान के साथ तिरंगा झंडा हाथ में लेकर सड़कों पर निकल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर को लोगों ने जीवन का हिस्सा बना लिया हैं। बिहार सहित देश के अनेक हिस्सों में उस दौरान जन्मे बच्चों के नाम सिंदूर रखे हैं। पीएम ने भारतीय सेना के पराक्रम की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारत की सेना ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। इसके साथ ही उन्होंने उन आतंकी ठिकानों की तस्वीरें भी दिखाई जिन्हें भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नष्ट किया था। उन्होंने बताया कि PoK में गुलपुर और अब्बास कैंप (कोटली में) और भिंबर के बरनाला कैंप को नष्ट किया गया।

इस सैन्य अभियान के बाद देशवासियों में देश में निर्मित सामान के प्रति रुचि बड़ी है माता-पिता अपने बच्चों के लिए सिर्फ देश में बनी सामग्री ही खरीद रहे हैं। बहुत बड़ी बात है कि बच्चे दुकानों पर जाकर खिलौने खरीदने में भी मेड इन इंडिया में ही रुचि दिखा रहे हैं।

मोदी ने सभी देशवासियों से मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से आग्रह किया कि आप सभी देश में बनी चीजों को बढ़ावा देवे।

साथ ही इस एपिसोड में मोदी ने बताया महाराष्ट्र के काठपेडी गांव जो कि माओवाद से पीड़ित है सभी के प्रयास करने पर पहली बार वहां बस पहुंचने पर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, यह माओवाद पीड़ित क्षेत्र में बदलाव की बयार हैं। दंतेवाड़ा जिले का दसवीं का रिजल्ट 95% के साथ शीर्ष पर है,, प्रधानमंत्री ने बोला ऐसे समाचार बड़े ही सुखद लगते हैं।

इसके साथ इस तरह की अनेक राष्ट्र से जुड़ी एवं ज्ञानवर्धक बातों का जिक्र किया। मोदी ने आज के एपिसोड के अंत में देश के तीनों सेनाओं के वीर सिपाहियों को बधाई देते हुए देश का आभार माना। बूथ ६३ के साथ नगर के अनेक भूतों पर मोदी की मन की बात का प्रसारण देखा गया।

इस दौरान पूर्व मंडल महामंत्री रवि ऐरन के निवास पर तिरंगे झंडे के साथ संपन्न हुए आयोजन में मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता, महामंत्री महेंद्र अमई, बूथ अध्यक्ष सोनम विश्वकर्मा, पंकज पाठक, गणेश चौधरी, विक्रांत कोठारी, विशाल कुमरावत, चंद्रशेखर मालाकार, हिमांशु जायसवाल, रोमेश विजयवर्गीय, सुरेश वाघे, मोहन सिंह दरबार, जीत भाटिया, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!