पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जन्मजयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण मैराथन दौड़
शक्ति और माता अहिल्याबाईजी होलकर को समर्पित

पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिशताब्दी जन्मजयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण मैराथन दौड़
इंदौर। पुण्यश्लोका लोक माता देवी अहिल्याबाई जी होलकर जी की त्रिशताब्दी जन्मजयंती वर्ष के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में मेराथन
दौड़ प्रतियोगिता संपन्न हुई। माता अहिल्या को समर्पित महिला सशक्तिकरण दौड़ शहर की हृदयस्थली राजवाड़ा से रीगल चौराहे तक आयोजित गई नारी शक्ति और माता अहिल्याबाईजी होलकर को समर्पित रही।कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती वृंदा गौड़ ने बताया कि देवी अहिल्याबाई जी की 300वीं जयंती वर्ष के अंतर्गत कार्यक्रमों के श्रृंखला में नारी शक्ति को समर्पित मैराथन दौड़ राजवाड़ा से रीगल चौराहे तक सुबह 7.00 बजे आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं,खेल संगठन एवं आम नागरिक सम्मिलित हुए। मैराथन दौड़ में सांसद शंकर लालवानी, संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम,विधायक गोलू शुक्ला, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता दीपेंद्र सोलंकी, आशीष गोयल ,रचना गुप्ता , दीपिका गोयल कार्यक्रम की सहसंयोजक श्रीमती वृंदा गौड़,श्रीमती अंजू माखीजा, दिनेश वर्मा, पार्षद राजीव जैन,सुश्री रूपाली पेंढारकर, धीरज खंडेलवाल, संदीप गोयल, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।