.
इंदौरब्रेकिंग न्यूज़

सैनिकों का अपमान करने वाले उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ मुख्यमंत्री की मंत्रिमंडल बैठक में बैठकर राजवाड़ा परिसर को अपवित्र किया

पंडित द्वारा मंत्रो के जाप के साथ गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया झांझ मंजीरा बजाकर 

.

*सैनिकों का अपमान करने वाले उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ मुख्यमंत्री की मंत्रिमंडल बैठक में बैठकर राजवाड़ा परिसर को अपवित्र किया।*

*पंडित द्वारा मंत्रो के जाप के साथ गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया झांझ मंजीरा बजाकर

भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ कर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री विजय शाह को तत्काल बर्खास्त किया जाए।*

इंदौर ।शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में राजवाड़ा लोकमाता अहिल्या देवी की पावन नगरी में राजवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा इंदौर में आयोजित कैबिनेट बैठक की। लोकमाता अहिल्या होलकर के मूल्य और आदर्शों को समर्पित बताना उनकी न्यायप्रिय परंपराओं और नैतिकता का सरासर अपमान है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट है। जहां राजवाड़ा पर मंत्रिमंडल की बैठक में देश की सेना का अपमान करने वाले उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने राजवाड़ा को अपवित्र किया। उक्त परिसर को पवित्र करने के लिए पंडित विशाल चतर्वेदी द्वारा पवित्रीकारण कर और मंत्रो का जाप कर गंगाजल से पूरे राजवाड़ा परिसर का शुद्धिकरण किया गया। वहीं राज्य की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। भाजपा सरकार को सद्बुद्धि दे की प्रदेश के मंत्री श्री विजय शाह द्वारा सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी जी के संबंध में अनर्गल टिप्पणी की गई, वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी द्वारा देश की सेना को प्रधानमंत्री जी के चरणों में नतमस्तक बताया। ऐसी बात कर देश की सेना का अपमान किया है। हनुमान चालीसा के माध्यम से एवं प्रार्थना कर और झांझ मंजीरे बजाकर राज्य सरकार को सद्बुद्धि देने और दोनों मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। एक मंत्री सेना की महिला सैन्य अधिकारी का अपमान करते हैं माफी ना मंजूर होने के बाद भी उन्हें भारतीय जनता पार्टी संरक्षण दे रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है वही प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने सेना और नागरिकों पर की गई टिप्पणी भाजपा की सोच उजागर करती है भाजपा सरकार का चाल चरित्र और चेहरा उजागर हो गया हैं।

यादव ने आरोप लगते हुए आगे कहां है कि मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान राजवाड़ा के आसपास की सभी व्यापारियों की दुकान और बाजार बंद कर दिए गया और राजवाड़ा स्थित सामने ही शराब की दुकान को खुलवाकर रखा गया और करोड़ों रुपए में कर्ज में डूबी मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने कैबिनेट बैठक को इवेंट बना दिया। इस आयोजन में करोड़ों रुपया खर्च किया गया और जनता की गाढ़ी कमाई फुक दी गई। ये पैसा जनता की गाड़ी कमाई से जुटाए टैक्स का है राजसी इंतजाम कर सरकारी धन की बर्बादी की गई। जहां आज इंदौर की जनता उबड़-खाबड़ और खुदी हुई सड़के, धूल धुएं गड्ढे के साथी रात दिन बिजली का आना जाना बना रहता है। नशे का अपराध बढ़ रहे है,आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है,महंगाई बेरोजगारी भय भूख भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है,सड़क पर शराब की दुकान के सामने ही खुलेआम शराब पीने की छूट दी जा रही है और जनता परेशान है मां अहिल्या देवी के बहाने राजसी वैभव के साथ सरकार का हुआ सत्कार, वहीं भाजपा सांसद कलेक्टर महोदय ने घोषणा की थी जनता को देखने के लिए राजवाड़ा परिसर की सजावट को दो दिन नही हटाया जाएगा।

 

इस दौरान मुख्यरूप से विशाल चतुर्वेदी,विजेंद्र चौहान,कपिल जारवाल,हनुमान पाल,राकेश शास्त्री, पुखराज राठौर, भूपेंद्र केतके,दीपक मलोरिया, विभाष शर्मा,ओमप्रकाश लाहोरी,कालू रत्नाकर, देवेंद्र राठौर, राजेश जयसवाल रविकांत सैनी,पी. के. उपाध्याय,विनोद वर्मा,यशपल गहलोत,गोविंद शर्मा,राजा खान, प्रह्लाद महावर,सकील खान,मुन्ना प्रजापति,मनोहर रघुवंशी, कमलेश पाठक,राकेश शास्त्री, सतीश राय,पप्पू ठाकुर, संजय शुक्ला,लक्ष्मण खत्री,नीतीश भारद्वाज,सुनील सिंह अवधिया आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!