इंदौरब्रेकिंग न्यूज़

कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णयों पर आधारित भाजपा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया मुख्यमंत्री ने उद्घाटन*

कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णयों पर आधारित भाजपा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया मुख्यमंत्री ने उद्घाटन

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी इंदौर द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में अभी तक संपन्न हुई कैबिनेट बैठकों के प्रमुख विकासात्मक निर्णयों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने  राजबाड़ा पर किया।

प्रदर्शनी मध्य प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित

नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि इंदौर की आम जनता के लिए चित्रमयी प्रदर्शनी लगाई गई है, गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष रूप से एयर कूल्ड पंडाल लगाया गया है, जिसमें विभिन्न चरणों में प्रदेश सरकार के जनहितेषी निर्णय व विकास को प्रदर्शित किया गया है।

प्रमुख निर्णयों को विभाग स्तर पर भी प्रदर्शित किया गया है। समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार सृजन, गरीब कल्याण, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इंदौर को दी गई विकास की प्रमुख सौगातो का विशेष वर्णन है।

उल्लेखनीय है,की प्रदर्शनी में सुशासन की प्रतीक देवी अहिल्या  के चित्रों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

महिला मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री  का सम्मान

भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार ने स्त्री सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रयास किए हैं, विशेष रूप से देवी अहिल्या की त्रिशताब्दी वर्ष में मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक इंदौर में होने जा रही है, स्त्री शक्ति को समर्पित मुख्यमंत्री के एजेंडे के सम्मान में भाजपा महिला मोर्चा व महिला नेत्री आज राजबाड़ा पर देवी अहिल्या के चित्र की प्रतिकृति भेंट कर मुख्यमंत्री  का सम्मान किया।

कैबिनेट मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय,  तुलसी सिलावट, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिला अध्यक्ष  श्रवण सिंह चावड़ा,महापौर  पुष्यमित्र भार्गव,सांसद  शंकर लालवानी,विधायक  महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मधु वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष  जीतू जिराती,प्रदेश प्रवक्ता  आलोक दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी  दीपक जैन टीनू, सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा,श्रीमती उमाशशि शर्मा उपस्थिति रही।

 

 

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!