संघ शिक्षा वर्ग कार्यकर्ता के निर्माण की साधना है – श्रीनाथ
वर्ग में मालवा प्रांत के सभी 28 जिलों के चयनित कार्यकर्ता सम्मिलित

संघ शिक्षा वर्ग कार्यकर्ता के निर्माण की साधना है – श्रीनाथ
इंदौर/ पेटलावद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मालवा प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग आज पेटलावद में प्रारंभ हुआ। वर्ग का उद्घाटन वर्ग के सर्वाधिकारी सुरजीतसिंह जुनेजा और प्रांत सहकार्यवाह श्रीनाथ गुप्ता ने भारत माता पूजन कर किया। इस अवसर पर प्रांत सरकार्यवाह श्रीनाथ का उद्घाटन बौद्धिक भी हुआ। आपने शिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ का उद्देश्य भारत के समाज को जगाकर भारत का उत्थान करना है। संघ में सामान्य काम करते-करते कब असामान्य व्यक्ति का निर्माण हो जाता है, उस व्यक्ति को भी पता नहीं चलता। अपनी शाखा पद्धति पूर्ण रूप से वैज्ञानिक है, शाखा में आने वाले व्यक्ति का चौमुखी विकास होता है, शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और सामूहिक विकास होता है। स्वयंसेवकों के आचरण से समाजजन सीखते हैं। संघ के कार्यक्रमों और वर्गों के माध्यम से श्रेष्ठ गुणों का सृजन होता है।
वर्ग में मालवा प्रांत के सभी 28 जिलों के चयनित कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे है।