.
सेंधवा

सेंधवा में लोक जैव विविधता पंजी अद्यतनीकरण कार्य पूर्ण

.

सेंधवा। निकाय स्तर पर जनपद पंचायत सेंधवा में लोक जैव विविधता पंजी अद्यतनीकरण कार्य पूर्ण करने हेतु गत दिनों
जनपद पंचायत सेंधवा में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में शासकीय समिति के सचिव, सदस्य तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पीआई प्रो. किशन पवार लोक जैव विविधता पंजी जनपद पंचायत सेंधवा, सीओपीआई डॉ. भोलाराम ब्राह्मणे लोक जैव विविधता जनपद पंचायत सेंधवा तथा अशासकीय समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य की उपस्थिति में प्रथम बीएमसी बैठक का आयोजन किया गया था। जिसके आधार पर चयनित ग्राम में जैव विविधता की जानकारी प्राप्त की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंधवा जनपद के चयनित गांवों में जलीय जैव विविधता के तहत वर्तमान में सेंधवा तहसील के अंतर्गत लेबिया,े रोहिता, कतला, कामन कार्प आदि जलीय जीवों की कुछ प्रजातियां है। वहीं
विलुप्त होने वाले जलीय जीवों में बारबेल, नासाउ ग्रुपर आदि वनस्पति जैव विविधता – सतावर, खेर, हर्रा आदि विलुप्त होने की कगार पर है। वन्य जैव विविधता में शेर, चिता, बंदर, भालू, हिरण भेड़िया, दो मुंह वाला सांप (रेड सेंड बोआ) आदि विलुप्त होने की कगार पर है। फसल जैव विविधता के तहत बाजरा ,ज्वार गेहूं, चावल, कुल्थी, अलसी आदि फसल का उत्पादन बहुत ही अल्प मात्रा/विलुप्त होने की कगार पर है। पुष्प जैव विविधता में गेंदा फूल, कनेर आदि पाए जाते है।

db9fb851 5315 48b7 9cc8 b1e38a1f69c1

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!