खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। भाजपा नगर मंडल बड़वाह की नई कार्यकारिणी गठित: 40 सदस्यों की कार्यकारणी में 21 पदाधिकारियों में 7 उपाध्यक्ष, 5 मंत्री और 2 महामंत्री शामिल….

कपिल वर्मा बड़वाह। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है।

यह गठन सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक सचिन बिरला और भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे की सहमति से किया गया है। सोमवार को नवीन कार्यकारणी का नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने अपने निवास पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने संगठन में नए उत्साह और ऊर्जा के संचार की कामना की तथा सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

नगर मण्डल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कहा, “भाजपा में मेहनत करने वाले छोटे कार्यकर्ताओं को भी बड़ा पद मिल सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कहा कि पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री महीम ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र पंडिया, संजय जैन, पार्षद रोहित चौरसिया, साबिर खान,जिम्मी तोमर, रवि एरन, पिंटू बंसल, सहित पार्षद, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button