लंबे समय से फरार ईनामी बदमाश थाना सेंधवा शहर पुलिस की गिरफ्त में

सेंधवा। रमन बोरखड़े। थाना सेंधवा शहर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। ऑपरेशन हवालात के अंतर्गत पुलिस ने 1200 किमी दूर कर्नाटक के कोपल से 2 हजार रूपये ईनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा वर्ष 2019 से वाहन दुर्घटना के प्रकरण में फरार चल रहे 2 हजार रूपये के ईनामी स्थायी वारंटी अखिलेश सिंह नायक को कड़ी मेहनत और ठोस सूचना के आधार पर कर्नाटक के कोप्पल जिले से गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें सायबर सेल की सहायता से आरोपी की वर्तमान लोकेशन का पता लगाया गया। जानकारी मिलने पर टीम ने कोप्पल (कर्नाटक) में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन, उपनिरीक्षक अजमेर सिंह अलावा, प्रधान आरक्षक भगवान चौहान, आरक्षक गणेश चौहान (थाना सेंधवा शहर) तथा सायबर सेल बड़वानी से प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल व आरक्षक मडिया डावर की विशेष भूमिका रही।