खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे
बड़वाह। बड़वाह की नर्मदा नदी में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव…पुलिस शिनाख्त में जुटी…

कपिल वर्मा बड़वाह। नावघाट खेड़ी स्थित मोरटक्का पुल के नीचे शुक्रवार करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस के एएसआई पवन अचाले मौके पर पहुंचे व गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाल कर पीएम के लिए बड़वाह के सिविल अस्पताल लाया गया।
ग्राम कोटवार व गोताखोर प्रदीप केवट ने बताया कि सुबह पुल के पास नहाने के लिए आए थे इसी दौरान एक शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस की दी गई थी। शव करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला का हैं।
यह आशंका लग रही है कि महिला पुल से नीचे कूदी होगी। पुलिस ने महिला का शव सिविल अस्पताल के मर्च्युरी रुम में पीएम के लिए रखा हैं। वही पुलिस ने शव की शिनाख्त मे जुटी हुई है।