खरगोनधर्म-ज्योतिषमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। विप्रजनों ने श्रद्धाभाव के साथ मनाई भगवान परशुराम जयंती हवन-पूजन के साथ हुई महाआरती..

4 मई को निकलेगी शोभायात्रा....प्रतिमा का होगा अनावरण...

कपिल वर्मा बड़वाह। अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम की जयंती विप्र समाज ने विशेष पूजन अर्चन व हवन कर मनाई गई। सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में बुधवार को हाउसिंग बोर्ड स्थित निजी स्कूल में भगवान परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव हर्षोल्लास के साथ पारम्परिक रूप से मनाया गया।

इस अवसर पर भगवान परशुराम की प्रतिमा का विशेष पूजन-अर्चन एवं हवन हुआ। सुबह 9 बजे वेदपाठी पंडितो ने भगवान परशुराम का विशेष पुजन अर्चन एवं हवन किया गया। पंडित फणींद्र अत्रे(दादू पंडित) के आचार्यत्व में पंडित संजय शर्मा, पंडित राम पाठक, पंडित कुशल अत्रे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया।

यजमान महासभा अध्यक्ष पंडित राजेंद्र जोशी, सचिव पंडित दिलीप शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र पंडित, कोषाध्यक्ष पंडित नवीन दुबे, पंडित ब्रजेंद्र जोशी, पंडित दुर्गाशंकर शर्मा गारगवजी, भूपेंद्र खरे, अरविंद शुक्ला, भालचंद्र तिवारी, सचिन शर्मा, गोविंद शर्मा, प्रवीण शर्मा व उपस्थित समाजजनों ने हवन में आहुतिया अर्पित की। जिसके बाद दोपहर में महाआरती की गई।

अंत में प्रसादी वितरण हुआ। इस दौरान सभी विप्र बंधुओ ने महर्षि परशुराम पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। महासभा अध्यक्ष पंडित जोशी ने कहा की विप्रजगत के अराध्य भगवान परशुराम जी का सम्पूर्ण जीवन नित नई परीक्षाओं एवं चुनौतियों से परिपूर्ण रहा था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी भी सत्य एवं धर्म का मार्ग नही छोड़ा। महापराक्रमी भगवान परशुराम ने सदैव अपने शस्त्र निर्बलो की रक्षा एवं अधर्मी व पापियों के संहार के लिए उठाए थे।

आज की युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेना चाहिए। उनकी तरह दृढ़ संकल्पी बन विभिन्न समाजिक बुराईयों से दूर रहकर समाज एवं आत्मकल्याण की और अग्रसर रहना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा महिला मण्डल अध्यक्ष किरण जोशी, अर्चना कोठारी, मंगला जोशी, मंगला शर्मा, ममता पंड्या, शैलजा पंडित, कविता खरे, संध्या दुबे, अनिता शर्मा,सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

पांच दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव की हुईं शुरुवात ——– महासभा अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि विप्र समाज पांच दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसकी शुरुआत परशुराम जयंती से हुई है। 1 मई को महिला मंडल निजी स्कूल में विप्र मार्ट का आयोजन कर रही है। 2 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। 3 मई को सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी शाम 4:00 बजे नागेश्वर मंदिर से पूरे शहर में वाहन रैली निकालेगी।

प्रतिमा का होगा अनावरण –—— 4 मई शाम 4 बजे नागेश्वर मंदिर परिसर में समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं एवं विप्र विभूषण सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री व बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, विधायक सचिन बिरला, नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, विद्युत कंपनी डीई अलिंद देशपांडे दीनदयाल उद्यान में भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद शाम करीब 6:00 बजे चल समारोह भगवान परशुराम की शोभायात्रा के रूप में निकलेगा। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कंवर कालोनी पहुंचकर समाप्त होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!