सेंधवा में सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज ने मनाया परशुराम जन्मोत्सव

सेंधवा। औदीच्य ब्राह्मण समाजजन शहर के बायपास पर स्थित गार्डन पर शाम 6 बजे एकत्रित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान परशुराम एवं गोविंद माधव का मंत्रोच्चार के साथ पूजन के साथ पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए हिंदू पर्यटकों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया। महाआरती के बाद भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। आयोजन में सुभाष पंडित, सुधीर ठक्कर,अरुण ठक्कर, उमेश जोशी, महेश मंडलोई, राकेश दवे, अजय दवे, गोपाल उपाध्याय, आलोक ठक्कर,संजय ठक्कर ,अजय ठक्कर, विकास पंडित, प्रकाश जोशी, डॉ.प्रखर शर्मा, पंकज जोशी, धीरज जोशी, पवन ठक्कर, संजय ठक्कर, प्रकाश ठक्कर, प्रवीण ठक्कर, आशीष जोशी , अभिषेक ठक्कर, शैलेंद्र जोशी, चेतन जोशी, प्रणय ठक्कर, आयुष ठक्कर, अंकुर ठक्कर, संजय व्यास, कुशल पंडित, अक्षय पंडित, आकाश ठक्कर, विकास ठक्कर, मीत दवे, समर्थ जोशी, भव्य शर्मा, करन ठक्कर, एकांश जोशी, आर्यमन ठक्कर अन्य समाज बंधु एवं मातृशक्ति उपस्थिति रही। आभार महिला इकाई की शीला उमेश जोशी द्वारा प्रकट किया।