बड़वाह। बढ़ती गर्मी से शासकीय अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या…रोजाना ओपीडी में पहुंच रहे 400 से अधिक मरीज..

कपिल वर्मा बड़वाह। क्षेत्र में कुछ दिनों से तापमान में चढ़ाव होने से मौसम नरम गरम लग रहा हैं। इस वायरल का प्रकोप होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं।
अब तो रोजाना का तापमान 43 डिग्री से ऊपर जाने लगा हैं। जिससे शहर के शासकीय अस्पताल में रोजाना करीब 400 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे है।
सिविल अस्पताल प्रभारी डॉक्टर यशवत इंगला ने बताया कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण बड़वाह के शासकीय अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि होती जा रही हैं सिविल अस्पताल में रोजाना 400 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। इसमें ज्यादातर मरीज सर्दी जुकाम, उल्टी दस्त के हैं।
डॉक्टर इंगला ने इसका कारण मौसम परिवर्तन एवं बढ़ते तापमान को बताया हैं। डॉक्टर इंगला ने आम जनता से अपील की है कि वह बेवजह घर से बाहर ना निकले जरूरी काम होने पर ही घर के बाहर जाए। लगातार पानी पीए। बाहर जाते समय अपने शरीर को कपड़े से ढक कर रखे तथा जंक फूड जैसी बाहरी चीजों के खाने से बचें।