मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। लाडली बहनों एवं मासूम बच्चियों के साथ हो रही दुराचार की घटनाओ को लेकर महिला कांग्रेस ने ज्ञापन सौपा

सेंधवा। लाडली बहनों एवं मासूम बच्चियों के साथ हो रही उत्पीडन, दुष्कर्म एवं सामूहिक दुराचार की घटनाओ को लेकर महिला कांग्रेस ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौपा।
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा लाडली बहनों एवं मासूम बच्चियों के साथ हो रही उत्पीडन, दुष्कर्म एवं सामूहिक दुराचार की घटनाओ को लेकर पूरे प्रदेश में 3 अप्रैल से 18 अप्रैल तक  जिला स्तर पर बेटी बचाओ अभियान चलाने के निर्देश पर महिला कांग्रेस कमेटी जिला बड़वानी की जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार के नेतृत्व में सेंधवा मे महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किला परिसर स्थित विधायक कार्यालय पर एकत्रित हुए। वहा से सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर एवं नारेबाजी करते हुए अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे।  अनुविभागीय अधिकारी सेंधवा श्री आशीष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुभद्रा परमार ने बताया कि
मध्य प्रदेश में विगत 15 वषों से अधिक समय से भारतीय जनतापार्टी की सरकार हैं | परन्तु मध्य प्रदेश में लाडली बहनों समेत मासूम बच्चियों के साथ उत्पीड़न,दुष्कर्म एवं सामूहिक दुराचार की घटनाए निरंतर हो रही हैं। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में मध्य प्रदेश नंबर वन बनने में लगा हुआ हैं | मध्य प्रदेश में लाडलेी बहनों समेत मासूम बच्चियों के साथ हो रही उक्त घटनाए शर्मनाक हैं। ये घटनाए मानवता एवं समाज के लिए कलंक हैं। महिला कांग्रेस मध्य प्रदेश में लाडली बहनों एवं बच्चियों के साथ लगातार हो रही उत्पीडन एवं दुष्कम्मं की घटनाओ का पुर जोर विरोध् करती हैं | प्रदेश के मुख्य मंत्री होने के नाते आपकी जिम्मेदारी बनती हैं की आप लाडली बहनों एवं मासूम बच्चियों के साथ हो रही उक्त घटनाओ पर रोक लगवाए ताकि मध्य प्रदेश में महिलाएऔर बच्चिया अपने आप को सुरक्षित मेहसूस कर सके। आज उक्त ज्ञापन के माध्यम से महिला कांग्रेस आपसे अनुरोध कर रही हैं। अगर फिर भी मध्य प्रदेश में महिलाओ और बच्चियों के साथ होने वाली उत्पीडन की घटनाए बंद नहीं हुई तो महिला कांग्रेस भविष्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर जन आन्दोलन करेगी। उक्त प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में सुभद्रा परमार महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष,ऊषा सेनी ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेंधवा,शिव कुमारी यादव ममता खराड़ी महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ठीकरी, भारती बाई जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस बड़वानी,खरते महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष निवाली, सुभद्रा ब्राह्मणे जिला महासचिव एवं पार्षद निवाली, लाल बाई जनपद सदस्य काला पाट,पार्षद हरचरण सिंह भाटिया,पार्षद कय्यूम शेख पेंटर,संजय गुप्ता, अमित गुर्जर मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष सेंधवा,प्रिंस शर्मा विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद सेंधवा,फिरोज मंसूरी, सुरेश तेलंगु, राजा शेख, जहुर शेख,कलीम शेख,दूर सिंह भाई आदि अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!