
सेंधवा। द्वारकेश्वर महिला मंडल के द्वारा पटेल कॉलोनी से गणगौर माता का बाना निकाला गया। बाना एबी रोड होते हुए शगुन गार्डन पहुंचा। शगुन गार्डन पहुंचकर सभी महिलाओं ने पाती खेली। माता के झाले गए और सभी सदस्यों ने नृत्य किया। उसके बाद सभी सदस्यों ने माता को भोग अर्पित कर स्वयं भी ग्रहण किया। द्वारकेश्वर महिला मंडल की दीपा शर्मा, कीर्ति रघुवंशी एवं सभी महिलाएं उपस्थित थी।