ब्रेकिंग न्यूज़

सघन जागरूकता अभियान में यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को फूल देकर सराहा।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बेहतर व्यवस्था के लिए दिशानिर्देश दिए गए

सघन जागरूकता अभियान में यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को फूल देकर सराहा।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बेहतर व्यवस्था के लिए दिशानिर्देश दिए गए

इंदौर शहर के सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर  संतोष कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर  मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन  अरविंद तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा पलासिया, रेडिसन, टॉवर, चाणक्यपुरी चौराहा पर सघन यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।

सघन जागरूकता अभियान के दूसरे दिन यातायात पुलिस द्वारा नियमों का पालन करने वाले वाहन चालको को फूल, चॉकलेट देकर सराहना की गई। इस दौरान पलासिया चौराहा पर एक डॉक्टर  ने हेलमेट लगाने के फायदे बताए उन्होंने डीसीपी, यातायात प्रबंधन द्वारा फूल देने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सिर की चोट बहुत ही घातक होती है, कई जिंदगियां बिना हेलमेट वाहन चलाने से चली जाती है सभी को हेलमेट पहनना चाहिए। टॉवर चौराहा पर एक जिम्मेदार नागरिक न सिर्फ स्वंय हेलमेट पहने हुए थे बल्कि अपने 6 वर्षीय बेटे को भी हेलमेट पहनाया था इस पर यातायात टीम द्वारा सराहना की गई। इसके अतिरिक्त जो वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए उन पर कार्रवाई भी की जा रही है।

यातायात पुलिस के अधिकारियों द्वारा अपने क्षेत्र, चौराहों पर भ्रमण कर यातायात व्यवस्था में लगे कर्मचारियों/ अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।  मुहिम के दौरान अनाधिकृत हूटर, बिना नंबर या स्टाइलिश नंबर प्लेट, मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, तीन सवारी बैठाने वाले, रेड लाइट का उल्लंघन करने, ब्लेक फ़िल्म आदि वाहनों पर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस द्वारा चारों चौराहा पर माइक से अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन में सहयोग की अपील भी की गई। अभियान के दौरान यातायात प्रबंधन मित्रो द्वारा चौराहों पर सेवा दी गयी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!