इंदौर

जन पोषण केंद्रों का शुभारंभ हुआ। 

नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इंदौर जिले में 30 जन पोषण केंद्र खोले गए

जन पोषण केंद्रों का शुभारंभ हुआ।

इंदौर।  भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा पायलट प्रोजेक्ट अंतर्गत उपभोक्ताओं की पोषण सम्बन्धी जरूरतें पूरी हो सके, इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इंदौर जिले में 30 जन पोषण केंद्र खोले गए हैं।  इन जन पोषण केंद्रों का शुभारंभ किया गया।। मुख्य कार्यक्रम आदर्श महिला शासकीय उचित मूल्य दुकान, जन पोषण केन्द्र, भगत सिंह नगर, बाणगंगा थाने के सामने इंदौर में किया गया है।

कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भारत सरकार के संयुक्त संचालक  जय पाटिल,  मध्यप्रदेश शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आयुक्त  कर्मवीर शर्मा, कलेक्टर  आशीष सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन मुख्य रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर      पायलट प्रोजेक्ट के भारत सरकार के कंसल्टेंट अभिषेक कुमार,  चंद्रपाल यादव एवं खाद्य विभाग की जिले की टीम भी उपस्थित थी।

जन पोषण केंद्रों पर मोटे अनाज, दालें, मूंग, उड़द इत्यादि के साथ-साथ अन्य मसाले की सामग्री, ऑर्गेनिक हरी सब्जियां, पनीर, दूध, दही, गिर गाय का शुद्ध घी, महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा पोषण संबंधी मोटे अनाज से बने उत्पाद भी रखे गये हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!