इंदौरधर्म-ज्योतिष

छत्रीबाग रामद्वारा पर 32 वर्षों तक सत्संग की गंगा बहाने वाले संत का पुण्य स्मरण

छत्रीबाग रामद्वारा पर 32 वर्षों तक सत्संग की गंगा बहाने वाले संत का पुण्य स्मरण

इंदौर, शहर के सैकड़ों परिवारों को वर्ष के दोनों नवरात्रि प्रसंगों के दौरान मानस पारायण करने की शास्त्र सम्मत विधि बताने और छत्रीबाग रामद्वारा में 32 वर्षों तक सत्संग की निर्मल गंगा बहाने वाले ब्रह्मलीन संत प.पू. लक्ष्यराम महाराज की 45वीं पुण्यतिथि छत्रीबाग रामद्वारा पर मनाई गई।

रामद्वारा ट्रस्ट के देवेन्द्र मुछाल, लक्ष्मीकुमार मुछाल एवं रामसहाय विजयवर्गीय ने बताया कि संत लक्ष्यराम की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर राम नाम लेखन पुस्तिका का वितरण एवं रामायण के अखंड पाठ का आयोजन भी किया गया। भजन, आरती एवं रामधुन में सैकड़ों भक्तों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस अवसर पर रामनिवास मोढ़, हेमंत काकाणी, रामकृष्ण सेठिया, पंकज मिश्रा, सुमेरसिंह, वीणा एवं कविता सहित बड़ी संख्या में रामद्वारा से जुड़े श्रद्धालु उपस्थित थे। संतश्री ने अपने जीवन काल में हजारों लोगों को राम नाम की दीक्षा भी प्रदान की। वे छत्रीबाग रामद्वारा में 32 वर्षों तक सत्संग के माध्यम से सनातन संस्कृति को मजबूत बनाने में जुटे रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!