इंदौर

जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं

जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने दी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं

इंदौर, ।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्म दिवस के अवसर पर इंदौर में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शुभकामनाएँ दी। आज रात उज्जैन से एयरपोर्ट इंदौर पहुँचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एयरपोर्ट में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने भावभीना स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर  पुष्यमित्र भार्गव,  रमेश मेंदोला,  सुदर्शन गुप्ता,   सुमित मिश्रा,  श्रवण सिंह चावड़ा,  जयपाल सिंह चावड़ा,  दीपक जैन टीनू ,  चिंटू वर्मा  सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त इंदौर  दीपक सिंह, कलेक्टर  आशीष सिंह, पुलिस कमिश्नर  संतोष कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण  अनुराग, आयुक्त नगर निगम  शिवम बर्मा  एडिशनल पुलिस कमिश्नर  अमित सिंह सहित अन्य प्रमुख अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएँ दी।  कलेक्टर  आशीष सिंह और आयुक्त नगर निगम श्री शिवम वर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खजराना गणेश की माला पहनाई और प्रसाद भेंट किया।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!