इंदौरधर्म-ज्योतिष

विराट 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का दिव्य आयोजन ग्राम जगमाल पिपल्या इन्दौर में

विराट 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा समारोह 18 से 22 अप्रैल 2025 तक

विराट 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का दिव्य आयोजन ग्राम जगमाल पिपल्या इन्दौर में

-विराट 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा समारोह 18 से 22 अप्रैल 2025 तक। 

IMG 20250325 104523

इंदौर। गायत्री परिवार शाखा,क्षेत्रीय ग्रामवासी, जगमाल पिपल्या इन्दौर म.प्र. द्वारा पंडित श्रीराम शर्मा आचार्यजी एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में एवं परम श्रद्धेय डॉ. प्रणव पंड्या एवं श्रद्धेया दीदी शैलबाला पंड्या के मार्गदर्शन में माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष व गुरुदेव के द्वारा प्रज्वलित अखंड दीपक के शताब्दी वर्ष 2026 के प्रयाज क्रम के अन्तर्गत मानव मात्र के अन्दर सदबुद्धि के उदय एवं सबके लिए उज्जवल भविष्य, पर्यावरण परिशोधन, महामारियों के शमन, प्राकृतिक आपदा निवारण एवं प्रकृति संरक्षण के दिव्य भाव से विराट 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का दिव्य आयोजन ग्राम जगमाल पिपल्या इन्दौर में सम्पन्न होने जा रहा हैं साथ ही गुरुदेव द्वारा रचित श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन भी किया जा रहा हैं।

आयोजन के शंकरलाल शर्मा एवं राजमल शर्मा ने बताया की प्रथम दिवस –दिनांकः 18 अप्रैल 2025 शुक्रवार भव्य मंगल कलश यात्रा – प्रातः 8:00 बजे से पावन आशावंती तट बुराना खेडी से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल जगमाल पिपल्या पहुँचेगी।द्वितीय दिवस -दिनांकः 19 अप्रैल 2025 शनिवार सामूहिक ध्यान एवं प्रज्ञा योग व्यायाम प्रातः 5:00 से 7:00 बजे तक देव पूजन एवं महायज्ञ – प्रातः 8 बजे से आओ गढे संस्कार वान पीढ़ी दोप: 2:00 से 4.30 बजे तक। पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं युग संगीत सायं 6 बजे से। तृतीय दिवस — दिनांक: 20 अप्रैल 2025 रविवार सामूहिक ध्यान एवं प्रज्ञा योग व्यायाम-प्रातः 5:00 से 7 बजे तक महायज्ञ एवं संस्कार -प्रातः 8 बजे से कन्या कौशल शिविर-दोप: 2:00 से 4:30 बजे तक। चतुर्थ दिवस दिनांक: 21 अप्रैल 2025 सोमवार सामूहिक ध्यान एवं प्रज्ञा योग व्यायाम-प्रातः 5:00 से 7 बजे तक महायज्ञ एवं संस्कार-प्रातः 8 बजे से युवा जागरण गोष्ठी- दोपः 2:00 से 4:30 बजे तक।पंचम दिवस दिनांक: 22 अप्रैल 2025 मंगलवार सामूहिक ध्यान एवं प्रज्ञा योग व्यायाम – प्रातः 5:00 से 7 बजे तक महायज्ञ एवं महापुर्णा हुति प्रातः 8 बजे से टोली की भावभरी विदाई दोप.2:00 बजे से होगी।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!