मुख्य खबरेसेंधवा

विधायक मोंटू सोलंकी बोले मेरे प्रयास से करोड़ों के काम मिले, भाजपा नेता बोले मुख्यमंत्री के सेंधवा आगमन पर हमारी मांग पर मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी

सेंधवा। रमन बोरखड़े। सेंधवा विधानसभा के अंतर्गत 51.51 लाख की लागत से चार सड़कों के निर्माण हेतु सरकार की तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने पर क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस में राजनीति गरमा गई है। एक ओर कांग्रेस विधायक इसे अपनी उपलब्धि बता कर श्रेय ले रहे हैं। वहीं भाजपा नेता कह रहे है कि उक्त चार रोड को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सेंधवा आगमन पर इसकी घोषणा की थी। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि उक्त सड़क मार्ग भाजपा द्वारा स्वीकृत कराए गए है। विधायक जबरन ही इसका श्रेय लेकर वाह वाही ले रहे है।
नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव व उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया सेंधवा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण व सेंधवा नगर में सौंदर्यकरण व मनोरंजन हेतु वाटर पार्क व वरला रोड पर सर्विस रोड की मांग के संबंध में भाजपा कार्यकर्ता अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य व क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल से मुलाकात कर उक्त कार्य की मांग रखी थी। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सेंधवा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से उक्त मांग रखने की बात की गई थी।
जिस पर मुख्यमंत्री ने रूलिबड़ से हाथीबुढ़िया, चिलारिया से पलासपानी तक, खुरमाबाद से नावनी तक के सड़क मार्ग सहित सेंधवा वरला ब्रिज के पास फोरलेन पर सर्विस रोड के निर्माण और वाटर पार्क हेतुघोषणा की गई थी। उस घोषणा के पश्चात विभागों द्वारा इसकी कार्ययोजना तैयार कर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त की है। तकनीकी स्वीकृति मिलने के पश्चात अब टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाकर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उक्त सड़क मार्गों के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सेंधवा आगमन पर की गई थी। घोषणा पर कार्यवाही हुई है। किंतु क्षेत्रीय विधायक इसे अपनी उपलब्धि बता रहे है, जो सरासर गलत है।

इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं नपा जनसंपर्क कार्यालय में बैठक लेकर इसका विरोध दर्ज कराते हुए इसकी निंदा की है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी, राहुल पवार नगर मंडल अध्यक्ष, सुरेश गर्ग, सचिन शर्मा, विवेक तिवारी, श्याम पाटिल मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!