आरोग्यभारती मालवा प्रान्त की इंदौर महानगर शाखा द्वारा *किशोरावस्था स्वास्थ्य अभ्यास वर्ग
भारतवर्ष की जनसंख्या में किशोरों का योगदान 21% है जिसके द्वारा ही भारत का उज्जवल भविष्य तैयार किया जा सकता है।

इंदौर। एल एन सी टी कॉलेज इंदौर में आरोग्यभारती मालवा प्रान्त की इंदौर महानगर शाखा द्वारा *किशोरावस्था स्वास्थ्य अभ्यास वर्ग* का आयोजन
आरोग्यभारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय जी की उपस्थिति में किया गया।
इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ संध्या चौकसे जी ने बताया कि आज भारतवर्ष की जनसंख्या में किशोरों का योगदान 21% है जिसके द्वारा ही भारत का उज्जवल भविष्य तैयार किया जा सकता है। इसे विचार में रखते हुए ही आरोग्यभारती इन किशोरों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण हेतु एक विशेष आयाम संचालित करता है। इस आयाम का राष्ट्रव्यापी एक स्वरूप में संचालन के उद्देश्य से ही इस अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया।
इस वर्ग में डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय द्वारा आरोग्यभारती एवं इस वर्ग के उद्देश्य वर्णन पश्चात, विशेष प्रबोधन के लिए आमंत्रित किशोरावस्था स्वास्थ्य की केंद्रीय संयोजिका एवं काशी प्रान्त की सहसचिव सुश्री मीनाक्षी सिंह जी द्वारा प्रबोधन किया गया। इस वर्ग का उद्देश्य मालवा प्रांत में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन रहा। इसी प्रयोजन से उच्च कौशल रखने वाली इंदौर की उन महिला विदुषियों एवं कार्यकर्ताओं को श्रोताओं के रूप में आमंत्रित किया गया जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थानों के संचालक व शिक्षक ,स्त्री एवं बाल्य रोग विशेषज्ञ,मनोसलाहकर तथा योगमित्र के रूप में अपने कार्यों से समाज को लाभान्वित कर रहे हैं।
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित प्रबुद्ध लोगों ने इस वर्ग की प्रशंसा की एवं आरोग्यभारती के साथ चिन्हित कन्या विद्यालयों में किशोरी विकास के लिए कार्य करने हेतु अपनी इच्छा भी व्यक्त की।