सेंधवा में अरूंधति मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल के तत्वावधान में गणगौर पर्व का भव्य बाना 26 मार्च को निकलेगा

सेंधवा। नगर की अरूंधति मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल के तत्वावधान में गणगौर पर्व का भव्य बाना 26 मार्च को आयोजित किया जाएगा। मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया है। बाना सुसज्जित रथ पर दूल्हा दुल्हन के साथ निकाला जाएगा। बाना मंगल भवन से शुरू होकर झांकी मार्ग होता हुआ किला परिसर स्थित प्राचीन राजराजेश्वर मंदिर पर समाप्त होगा। गणगौर पर्व मारवाड़ी समाज का विशेष त्यौहार है। मिडिया प्रभारी निशा शर्मा ने बताया राजराजेश्वर में प्रयागराज से डेढ़ महीने का कल्पवास कर लौटी एडवोकेट विमला शर्मा का स्वागत सम्मान किया गया। विमला शर्मा ने अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा, निशा शर्मा, सचिव बबली शर्मा, रेखा शर्मा, अनुराधा शर्मा, ज्योति शर्मा का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। विमला सुगनचन्द्र शर्मा, विमला घनश्याम शर्मा, कमला गोपाल शर्मा कल्पना सीताराम शर्मा को परामर्शदाता नियुक्त किया गया। बैठक का संचालन अंतिम बाला शर्मा ने किया। बैठक में खुशबू शर्मा, आरती शर्मा, भारती शर्मा, ललिता शर्मा, नम्रता शर्मा, संतोष शर्मा, रुचिता भींडा, सोनम शर्मा, वंदना भिंडा, रितु शर्मा, आरती मिश्रा आदि उपस्थित रही।