
वन नेशन वन इलेक्शन अभियान को लेकर भाजपा जिला इंदौर की महत्त्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
इंदौर। भाजपा कार्यालय पर वन नेशन वन इलेक्शन अभियान को लेकर भाजपा जिला इंदौर की जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, अभियान प्रभारी पुरुषोत्तम धाकड़, जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप गहलोत, सतीश मालवीय, गुमान सिंह पंवार, इंदौर जनपद अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में अभियान टोली की महत्त्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन यह देश का अभियान है। जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर इस संबंध में आमजन की राय लें और बताएं कि यह देश के लिए कितना उपयोगी है। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देश की जरूरत है। हमारे देश में संविधान के तहत लोकसभा, राज्यों में विधानसभा चुनाव और स्थानीय निकायों के चुनाव होते हैं। अलग अलग राज्यों में अलग अलग समय चुनाव होते हैं, जिससे समय की बर्बादी के साथ साथ वित्तीय खर्च होता है और बार बार आचार संहिता लगने के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन से समय की बचत के साथ साथ मेन पॉवर भी कम लगेगा, वित्तीय बोझ भी कम होगा और विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। इसलिए इसे अभियान बनाकर आमजन के बीच जाएं। जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर पंचायतों में इस संबंध में सार्थक चर्चा करवाएं, जिससे इसकी अच्छाइयों के बारे में जनता को पता चल सके।
जिला उपाध्यक्ष अंतर दयाल, जिला कार्यालय मंत्री मुकेश जरिया, पप्पी विजय पाटीदार, मानसिंह चौहान, सरदार मालवीय, मोतीलाल राजौरिया, संगीता भार्गव, महेश गहलोत, दीपक राठौर, सहित जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।