मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा। गायत्री परिवार लोगों में व्याप्त व्यसन व बुराइयों को दूर कर जनचेतना जागृत कर रहा है- आर्य

-24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामि हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने कहा।

सेंधवा। रमन बोरखड़े। 13 से 16 अप्रैल को होने वाले 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के भूमि पूजन कार्यक्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य भी सम्मिलित होकर कार्यकम के सहभागी बने। इस अवसर पर आर्य ने कहा कि गायत्री परिवार धार्मिक आस्था से जुड़ कर लोगों में व्याप्त व्यसन और बुराइयों को दूर कर अच्छे नागरिक बना कर जनचेतना जागृत कर रहा है।
आज कुछ लोग भ्रांतियां फैला कर समाज में आधुनिकता के नाम पर हमारी संस्कृति पर प्रहार कर रहे हैं। हमारे बच्चे गलत राह पर नहीं जाकर उन्हें अपनी संस्कृति का ज्ञान देते रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे आदिवासियों के उत्थान विकास व संस्कृति को बचाए रखने हेतु अनुसूचित जनजाति आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर जिम्मेदारी सौंपी है । इसलिए मैने कई राज्यों का दौरा कर युवाओं से सीधे चर्चा कर उनकी समस्या को जाना और आदिवासी संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया है। गायत्री परिवार हमे नशा मुक्त समाज की कल्पना कर रहा है। हम उससे जुड़े और धार्मिक आयोजन के माध्यम से हमारे अंदर की बुराई को छोड़ना चाहिए। यह एक मिशन है। हमे सादगी पूर्ण जीवन जीकर हमारे बच्चों का भविष्य तय करना है।
b8b55a57 ba17 418b acff a2be9dac65ea
96e1ed7a 0fde 43ab 830b aec582bf9b59
1e42cd77 575e 47d1 a1c9 1688ab4d1075

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!